फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Railway stations will be monitored with night vision CCTV cameras.

Unnao News: नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों से रेलवे स्टेशन की होगी निगरानी

Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Railway stations will be monitored with night vision CCTV cameras.
शुक्लागंज। गंगाघाट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन गंभीर हुआ है। इसके चलते शनिवार से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म समेत अन्य स्थानों पर नौ नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम शुरू होगा। जिसको लेकर कार्यदायी कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर कर निरीक्षण किया। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर इसका मुख्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में दो साल पहले दो डे कैमरे लगाए गए थे जो कुछ दिन बाद ही खराब हो गए थे। चार अक्टूबर को गंगाघाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने लखनऊ उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम सुनील वर्मा आए थे जिन्होंने स्टेशन की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस क्रम में शुक्रवार को कार्यदायी एजेंसी रेलटेल के सुपरवाइजर शुभम कुमार ने बताया कि उत्तर और पूर्वी मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले करीब 1684 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे कंपनी लगाएगी। इसके लिए तकरीबन 330 करोड़ रूपये का टेंडर हुआ है। जिसमें कानपुर-उन्नाव- लखनऊ रेलखंड के बीच आने वाले दस रेलवे स्टेशनों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है इन कैमरों में किसी भी घटना की वॉइस रिकार्डिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गंगाघाट रेलवे स्टेशन, उन्नाव रेलवे स्टेशन के साथ ही सोनिक, अजगैन, कुसुंभी, जैतीपुर समेत लखनऊ के बीच के अन्य रेलवे स्टेशन कार्य योजना में शामिल है। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर कुल नौ कैमरे लगेंगे जिसमें दो-दो कैमरे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के अंतिम छोरों पर व शेष मुख्य द्वार व प्लेटफार्म के बीच के हिस्सों में लगेंगे। इससे रेलवे पुलिस के साथ ही यात्रियों को भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed