फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raid on seed shops, took 38 samples

Unnao News: बीज की दुकानों पर छापा, 38 नमूने लिए

Fri, 31 May 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Raid on seed shops, took 38 samples
उन्नाव। डीएम की ओर से गठित की गई कृषि विभाग की पांच टीमों ने बीज दुकानों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 54 दुकानों में जांच की गई और 38 नमूने लिए गए। एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस व एक को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने हसनगंज, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने सफीपुर व सदर, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने बीघापुर, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर विकास किशोर ने बांगरमऊ व अपर जिला कृषि अधिकारी अनुराग ठाकुर ने पुरवा क्षेत्र की दुकानों में छापा मारा।
विज्ञापन

इससे दुकानों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने छह तहसीलों में 54 दुकानों में जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध स्टाक मिलने पर 38 बीज नमूने लिए। वहीं छापे की सूचना से एक दुकानदार अपना प्रतिष्ठान बंद करके चला गया। जिसे कारण बताओ नोटिस जारी की गई। एक अन्य दुकानदार को रिकार्ड अपडेट न करने पर चेतावनी दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed