फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Quality of RO plant found in eight villages

आठ गांवों में निर्मित आरओ प्लांट की गुणवत्ता खराब

Thu, 05 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Quality of RO plant found in eight villages
उन्नाव। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित आठ ग्राम पंचायतों में लगाए गए आरओ प्लांट की गुणवत्ता खराब मिली है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की जांच रिपोर्ट के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास ने यूपी सिडको को सुधार के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

40 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में विकास के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना शुरू की थी। 2020 में 20 गांवों के लिए 25-25 लाख का बजट जारी किया गया था। पहले चरण में ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाने की योजना पर काम शुरू हुआ था। इसके लिए 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गई थी। यूपी कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) संस्था को नामित किया गया। संस्था ने 20 गांवों में आरओ प्लांट लगाए। सीडीओ के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रितेश कटियार ने सभी गांवों में जाकर प्लांट की जांच की। आठ पंचायतों में लगे प्लांट की गुणवत्ता खराब मिली।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सृष्टि अवस्थी ने बताया कि धौरा, हमीरपुर, कुंभी, सैरपुर, समाधा, गौरियाकला, कुरसठ ग्रामीण और ऊंचद्वार के आरओ प्लांट मानकों पर खरे नहीं मिले हैं। इसलिए सिडको एक्सईएन को पत्र जारी करके मानक के अनुसार प्लांट लगाए के लिए कहा गया है। इसके बाद ही द्वितीय किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed