फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   quack murder with an ax

कुल्हाड़ी मारकर झोलाछाप की हत्या

Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
quack murder with an ax
असोहा (उन्नाव)। चेतरा-इब्राहिमपुर मार्ग पर झोलाछाप की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी बाइक और बैग भी ले गए। घटना शनिवार रात की है। फसल की रखवाली पहुंचे किसान ने शव देखा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस को घटनास्थल पर खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी मिली है।
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसके भाई सहित तीन को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि लूट व रंजिश के बिंदु पर जांच की जा रही है।
पुरवा कोतवाली के गांव चेतरा निवासी रामकरन यादव उर्फ डॉक्टर रामू झोलाछाप था। वह खेती के अलावा घर में अपना दवाखाना चलाता था और चिटफंड का काम भी करता था।
विज्ञापन

वह रोजाना शाम को आसपास के गांवों में वीसी के रुपये जमा करने जाता था। शनिवार को वह बाइक से करीब छह किमी दूर मर्दनखेड़ा नईपुर गांव गया था। देर शाम लौटते समय चेतरा-इब्राहिमपुर मार्ग पर गाव से डेढ़ किलोमीटर पहले अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उसकी गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे चेतरा गांव के किसान राम सिंह को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने रामकरन के परिजनों को सूचना दी। कुछ देर में एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ विक्रमाजीत सिंह और कोतवाल चंद्रकांत सिंह मौके पर पहुंच गए।
मृतक के छोटे भाई कृष्णपाल और पत्नी प्रेम कुमारी ने किसी से रंजिश न होने की बात बताई। पुलिस को शक है कि लूटपाट के इरादे से या किसी खुन्नस में हत्या की गई है। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि रामकरन का बीती जुलाई में गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी।
इसके बाद से आरोपी युवक मुंबई चला गया था। वह तीन-चार दिन पहले ही गांव लौटा है। शक के आधर पर पुलिस ने युवक व उसके भाई सहित तीन को उठाया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।

वहीं पिता की मौत से बेटी संयोगिता, अंशिका, मोनिका और मृतक के बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी ने बताया कि घटना में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए हैं उन्ही के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed