{"_id":"5766e77f4f1c1b5a5611bb98","slug":"pulse-and-potato-rate-are-sky-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरहर व आलू ने बिगाड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरहर व आलू ने बिगाड़ा बजट
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
दाल के बढ़े दाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दालों मेें अरहर व सब्जियों का राजा ‘आलू’ इन दिनों आम आदमी को खून के आंसू रुला रहा है। अरहर जहां आम लोगों के किचन में कभी-कभी ही दिखती है वहीं आलू मध्यम वर्ग के लोगों को अपने चढ़े दामों से परेशान कर रहा है। इसके अलावा टमाटर, लहसुन व अदरक के दाम भी आसमान चढ़ रहे हैं। वहीं चने व उरद की दाल भी अरहर के साथ-साथ अपनी ठसक दिखाने में पीछे नहीं रह रहे हैं। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। शायद ही कोई ऐसी हरी सब्जी हो जिसमें आलू का उपयोग न होता हो। यदि आलू महंगा बिकेगा तो आम आदमी के किचन के बजट को तो निश्चित रूप से बिगड़ना ही है। इन दिनों आलू के रेट सुनकर आम लोगों को तगड़ा झटका लगता है। इसके अलावा टमाटर, लहसुन व अदरक भी आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं। मौजूदा समय में आलू बाजार में 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा है। वहीं बीते एक पखवाड़ा पहले मात्र 15 रुपये प्रतिकिलो में बिक रहा टमाटर इन दिनों 50 से 60 रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा अदरक व लहसुन भी सौ के आंकड़े को छूने लगे हैं। वहीं दलहन बाजार में मध्यम क्वालिटी की अरहर की दाल 150 से 175 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। वहीं उच्च क्वालिटी की दाम के दाम तो दो सौ रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा उरद की दाल भी 140 से 150 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। मध्यम वर्ग के लोगों की दाल खाने की इच्छा को पूरा करने वाली चने की दाल ने भी इन दिनों तगड़ी उछाल लगाई है। बीते माह तक 50 रुपये तक में बिकने वाली चने की दाल के दामों में 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो का उछाल आया है। इससे चने की दाल मौजूदा समय में 90 रुपये किलो में बिकने लगी है।
दालों व सब्जियों के दामों में आई तेजी से आम लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। वहीं शब्जी विक्रेता सब्जियों के दामों में अभी और भी इजाफा होने की बात कह रहे हैं। शब्जी विक्रेता लईक ने कहा कि इन दिनों बाजार में आलू मांग के सापेक्ष पर्याप्त आ रही है। लेकिन आने वाले समय में जब त्योहार और सहालगों का मौसम आएगा तो इसके दामों में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं किराने के दुकानदार ताहिर व अशरफ के अनुसार दालों के दामों में अभी इजाफा होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन दामों में कमी आने की भी कोई उम्मीद नहीं है।