{"_id":"55bea5b1fbd1a3e66ab113b2a1083e7c","slug":"provided-free-land-illegal-by-collapse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा ढहाकर जमीन कराई मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा ढहाकर जमीन कराई मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। हिरन नगर में ट्रांसफार्मर के चारों तरफ अवैध रूप से दीवार खड़ी करके किए गए कब्जे को ढहा दिया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मामला सही पाए जाने पर कब्जेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। जिसे सुनकर कब्जेदार खुद अवैध निर्माण ढहाने लगा। ट्रांसफार्मर को कब्जा मुक्त कराने के बाद ही बिजली विभाग की टीम मौके से हटी।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हिरन नगर में मुख्य मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मर को भूमाफिया ने दीवार उठाकर घेरे में लिया था। इस दुस्साहस को अमर उजाला ने 4 अप्रैल के अंक में ‘सरकारी जमीन पर कर रहे कब्जा’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
एक्सईएन रामबुझारत ने खबर को संज्ञान में लिया और स्वयं एसडीओ टाउन मनीष यादव और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की और ट्रांसफार्मर की जमीन पर कब्जे को लेकर दीवार खड़ी किए जाने को सही पाया। उन्होंने मौके पर ही कब्जेदार को बुलाया और पूछताछ की।
इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने के जैसे ही आदेश दिए, तो कब्जेदार घबरा गया और खुद ही लोगों को लगाकर दीवार गिरवाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पूरी दीवार ढहा दी। एक्सईएन ने बताया कि ट्रांसफार्मर की जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा किया गया था। मामला सही पाए जाने पर उसे गिरवा दिया गया।