फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Procession taken out on Janmashtami, tableaux enthralled, crowd gathered

Unnao News: जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मन मोहा, उमड़ी भीड़

Tue, 27 Aug 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Janmashtami, tableaux enthralled, crowd gathered
उन्नाव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण व राम दरबार आदि झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा समापन पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे से आवास विकास कालोनी के पटेल पार्क से शोभायात्रा प्रारंभ हई। सदर विधायक पंकज गुप्ता व पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सदर विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने धर्म और कर्तव्य का निभाने का तरीका गीता के महान ग्रंथ के माध्यम से पूरी दुनिया को बताया। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन विनम्रता और सम्मान का शानदार उदाहरण है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयराज ने कहा कि गीता में उपदेश दिया गया है कि मनुष्य को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। यह तभी संभव है जब आप अंदर से शांत होंगे। यात्रा में राधा-कृष्ण, राम दरबार सहित अन्य झांकियां शामिल रहीं। कलाकारों द्वारा किए जा रहे नृत्य को देख लोग भावविभोर रहे। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मोती नगर, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, गांधीनगर तिराहा होते हुए आदर्श नगर में लक्ष्मी टॉकीज के पास समाप्त हुई। यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शाम तक सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में प्रवीण मिश्रा भानु, अशोक सिंह मुन्ना, मनोज यादव, सतीश यादव, खजान सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक मुकेश यादव, रविराज यादव, अंकित सिंह परिहार, वीरेंद्र शुक्ला, अनिल सिंह, धीरेंद्र यादव, अशोक श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता, निम्मी अरोड़ा, आरती यादव, सरला सिंह, गुड़िया चौहान व सुशील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed