{"_id":"1d65b9ef201fc7cc0238101e17e85398","slug":"problems-reported-to-consist-of-ministers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर बताई समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास की गंगा बहाने के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री संजीव बलियान जी से मिलकर ओलावृष्टि, अतिबारिश व सूखे से हुए फसलों के नुकसान के मुद्दे पर मुआवजा वितरण की व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुये बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों को अभी भी मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
यूपी सरकार फंड का रोना रो रही है जिस पर सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा रखी गयी मांग पर केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बलियान ने तत्काल मुआवजे हेतु 250 करोड़ रुपये का फंड जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। यह फंड यूपी सरकार को दिया जाएगा। जिससे किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। इसके बाद सदर विधायक ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से भेंटकर गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अलग से आरक्षण केंद्र बनवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
बताते चले कि पूर्व में सदर विधायक पंकज गुप्ता की मांग पर गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर भी आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। अब अलग से आरक्षण केंद्र बनाये जाने की मांग पर केन्द्रीय रेलवेमंत्री ने तत्काल सहमति देते हुये शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सदर विधायक पंकज गुप्ता ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा से भेंटकर गंगाघाट क्षेत्र के सुंदरीकरण व रौतापुर स्थित मानदेवी मंदिर का सुंदरीकरण कराने की मांग रखी। जिस पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने दोनों मांगो को स्वीकारते हुए शीघ्र काम करने का आश्वासन दिया। इन केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता के साथ प्रखर गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन