फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Problem without water: This condition in April, it will become worse in May-June

बिन पानी परेशानी : अप्रैल में यह हाल, मई-जून करेगी और बेहाल

Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Problem without water: This condition in April, it will become worse in May-June
उन्नाव। 50 साल पुरानी भूमिगत पाइप लाइनों और ट्यूबवेलों के सहारे टिकी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि लोगों को अभी से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका के मानक के अनुसार शहर में रोज, प्रतिव्यक्ति 130 लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन जलकल विभाग अधिकतम 100 लीटर पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। जगह-जगह टूटी पाइप लाइनें और दशकों पुराने ट्यूबवेल पूरी क्षमता से पानी नहीं दे रहे हैं। आने वाले दिनों में भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने पर समस्या और बढ़ेगी।

शहर के 32 वार्ड में कुल 48,349 मकानों में रहने वाले साढ़े तीन लाख लोगों को गर्मी के शुरुआती दौर में ही पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 20 नलकूप और नौ ओवर हेड टैंक हैं। नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पड़ी पाइप लाइन 50 साल पुरानी है। कई मोहल्लों में पाइप लाइन जर्जर होने से जगह-जगह लीकेज हो गया है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बह जाता है।
विज्ञापन




वहीं, जर्जर पाइप लाइनों के जरिए दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंचने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी है। पालिका के दावे के अनुसार 13 एमएलडी (लाख लीटर प्रतिदिन) पानी घरों में पहुंच रहा है। जबकि हकीकत यह है कि लीकेज और टूटी पाइप लाइन के कारण सात एमएलडी पानी ही लोगों के घरों तक पहुंच पाता है। हर व्यक्ति को रोजाना औसतन 130 लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन प्रति व्यक्ति की दर से 100 से 110 लीटर पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श नगर, भूरी देवी, कल्याणी, मोतीनगर, सिविल लाइन मध्य, पुरानी बाजार, केसरगंज, कंजी, किला, तालिब सराय, अनवार नगर, पत्थर कालोनी, पंजाबी कालोनी, हजारीटोला, जेर खिडक़ी, लोधनहार, दरोगाबाग।



शहर के कुछ मोहल्लों में बिछाई गईं पाइप लाइन दशकों पुरानी होने से जर्जर हालात में पहुंच गई है। इससे पाइप लाइन अक्सर लीक हो जाती है और प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। शनिवार को केसरगंज मोहल्ले में जर्जर पाइप लाइन से बहता पानी मिला। इसके अलावा किला चौकी के सामने अंग्रजों के समय की बनवाई पानी की टंकी से हजारों लीटर पानी बह रहा है। अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।




जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि नगर पालिका की लीकेज पाइप लाइनों की मरम्मत कराई जाती है। इस समय रोजाना मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा रोजाना 10 से 12 हैंडपंप भी ठीक कराए जा रहे हैं। वहीं, किला टंकी की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed