फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   problem

आधार के लिए मारामारी, लंबी लाइन से लगा जाम

Tue, 06 Oct 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
problem
हसनगंज में डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी लंबी लाइन। - फोटो : UNNAO
हसनगंज/बांगरमऊ। नए आधार बनवाने व संशोधन के लिए मारामारी मची है। हसनगंज डाकघर के बाहर रात दो बजे से जुटी एक हजार लोगों की भीड़ सुबह 11 बजे तक आवेदन न जमा होने से गुस्सा गई। लोगों ने जमकर शोर शराबा किया।
विज्ञापन

कतार सड़क तक पहुंची तो मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। लोगों को शांत कराने और जाम खुलवाने में पुलिस को घंटों पसीना बहाना बड़ा। 550 लोगों को टोकन देकर दिसंबर में आने कहा गया। चार सौ से अधिक लोगों को बिना टोकन लौटना पड़ा। वहीं बांगरमऊ में बैंक ऑफ इंडिया में आधार कार्ड बनवाने आए छात्र-छात्राओं को घंटो लाइन लगाने के बाद प्रिंटर खराब होने की जानकारी देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील मुख्यालय स्थित डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए पूर्व में दी गई छह अक्तूबर की तारीख पर सोमवार रात दो बजे से ही डाकघर के बाहर जमा हो गए। सुबह दस बजे डाकघर का कामकाज शुरू होने तक एक हजार लोगों की भीड़ लग गई। इनमें तहसील क्षेत्र के औरास, नवाबगंज व मियांगज ब्लाक क्षेत्रों से आए ग्रामीणों के लोग शामिल थे। भारी भीड़ से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। तहसील सहित ब्लाक कार्यालय आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नींदेमऊ की नीलम, खपराभाट की प्रतिभा व शैलेश, मोहनगंज के करन, अहिरनखेड़ा की रीता, दिलीप व शिवकुमारी और आरती, राजू सहित ब्रजेश ने बताया कि पहले ग्राम प्रधान की ओर से जारी किए जाने वाले प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड जारी करा दिया जाता था। अब तहसील से जारी निवास उपलब्ध कराने के बाद ही आधार में संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में धरना दिया
बांगरमऊ। छात्र-छात्राएं आधार न बन पाने के कारण काफी परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से यहां के डाकघर की मशीन खराब है जबकि बैंक ऑफ इंडिया का प्रिंटर काम नहीं कर रहा है। इससे गुस्साए छात्र-छात्राएं मंगलवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को प्रार्थनापत्र सौंपा। नायब तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि दो दिनों में शिकायतों का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed