{"_id":"65ac32957a857173980e0de9","slug":"prisoners-made-85-thousand-lamps-from-cow-dung-unnao-news-c-221-1-sknp1054-8912-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बंदियों ने गोबर से बनाए 85 हजार दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बंदियों ने गोबर से बनाए 85 हजार दीये
विज्ञापन
-22 जनवरी को जेल में दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जेल में बंदियों द्वारा गोबर से बनाए गए 85 हजार दीये शनिवार को अयोध्या भेजे गए। इन्हें दीपोत्सव में प्रज्वलित किया जाएगा।
प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने एक सप्ताह पहले जिला जेल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बंदियों और कैदियों द्वारा अयोध्या भेजने के लिए बनाए जा रहे गोबर के दीये बनाने की पहल को सराहा था।
शनिवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता, सीडीओ ऋषिराज, प्रभारी जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह की मौजूदगी में दीयो की खेप को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
सदर विधायक ने बंदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सदियों बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर और प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का सपना साकार हो रहा है। बताया कि जेल में समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने की भी व्यवस्था की गई है।
-- --
यात्रा का किया स्वागत
उन्नाव। उज्जैन से सवा पांच लाख लड्डू लेकर जा रही यात्रा का लखनऊ बाईपास पर स्वागत किया। यात्रा में शामिल भक्तों को लंच पैकेट व पानी की बोतल वितरित की गई। निखिल गुप्ता, विनय गुप्ता, अशीष दीक्षित, विदित मिश्रा, आशुतोष बाजपेई व अंबर राजपूत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
झंडों से सजाया गया हरदोई मार्ग
उन्नाव। आशा हेल्थ केयर फाउंडेशन एवं आशा हॉस्पिटल द्वारा प्रभु श्रीराम के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर तीन सौ झंडों से दरोगाबाग, हरदोई रोड एवं भवनों को सजाया गया। (संवाद)