फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pregnant women gasp to climb 36 stairs

उन्नावः 36 सीढ़ियां चढ़ने में हांफ जाती हैं गर्भवतियां

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women gasp to climb 36 stairs
अचलगंज सीएचसी का निरीक्षण करतीं डीएम अूपर्वा दुबे। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने निरीक्षण किया तो जच्चा-बच्चा वार्ड दूसरी मंजिल पर देख सन्न रह गईं। दूसरी मंजिल पर बने 18 बेड के जच्चा-बच्चा वार्ड तक पहुंचने के लिए जीना चढ़ना पड़ता है। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को दो दिन में वार्ड को भूतल पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान जच्चा-बच्चा वार्ड देखने की बात कही। तब सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष बाजपेयी ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर है। वार्ड पहुंचने के लिए डीएम को 36 सीढियां चढ़नी पड़ीं।
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जताकर कहा कि गर्भवती और प्रसूताओं को कितनी परेशानी होती होगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने रैंप की जानकारी ली तो बताया गया कि रैंप काफी पहले बना था। खराब हो गया है और सीधी चढ़ाई होने से स्ट्रेचर और व्हील चेयर ले जाने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने जच्चा-बच्चा वार्ड को भूतल पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अस्पताल में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की भी हकीकत परखी। निर्देश दिए कि नर्सिंगहोम की तरह अस्पताल को उच्चीकृत कर साफ सुथरा रखें।
फिर उन्होंने टूटे शीशे देख बदलवाने के निर्देश दिए। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के साथ तीमारदार के रुकने के लिए पुराने बंद पड़े भवन को व्यवस्थित करें। इस दौरान डॉ. सौरभ सचान, प्रकाश द्विवेदी, आशीष तिवारी और राजेश कुमार मौजूद रहे।

--
पहले चरण में शिफ्ट होंगे सात बेड
अस्पताल में रोजाना औसतन छह प्रसव होते हैं। दो कमरों के वार्ड में कुल 18 बेड हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दो दिन में सात बेडों को नीचे (भूतल पर) शिफ्ट कर दिया जाएगा। बाकी को इसी महीने शिफ्ट कर दिया जाएगा। मालूम हो कि इस सीएचसी में भूतल पर इमरजेंसी, ओपीडी, पैथोलॉजी व अन्य व्यवस्थाएं हैं, जबकि जच्चा-बच्चा वार्ड दूसरी मंजिल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed