{"_id":"64fb6d81aa586bba6e074314","slug":"pregnant-woman-accused-second-class-youth-of-love-jihad-unnao-news-c-221-1-sknp1054-2778-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गर्भवती ने दूसरे वर्ग के युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गर्भवती ने दूसरे वर्ग के युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती ने मुस्लिम वर्ग के युवक पर अपना नाम और पहचान छिपाकर उससे मंदिर में शादी की। युवक दो बच्चे होने के बाद छोड़कर चला गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। हिंदू जागरण मंच ने उच्चाधिकारियों से बात कर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला ने बताया कि वह वर्ष 2019 में लखनऊ के दुबग्गा में घरों में झाड़ू पोछे का काम करती थी। वहीं हसनगंज कोतवाली के मौलाबांकीपुर निवासी विशेष वर्ग के युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुदको हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसाया और वहीं बुद्धेश्वर मंदिर में शादी कर ली। दोनों लखनऊ में ही किराए के मकान में रहने लगे। तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा हुआ। यही नहीं वह तीन महीने की गर्भवती भी है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर थाना पुलिस ने उसे भगा दिया। मामला हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी तक पहुंचा तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर लव जिहाद का मामला दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई होगी। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी पीड़िता को भगाया नहीं है।
--