{"_id":"646fafd7cf90e2cff20df494","slug":"pregnant-condition-worsened-in-private-hospital-death-unnao-news-c-12-1-253162-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निजी अस्पताल में गर्भवती की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निजी अस्पताल में गर्भवती की हालत बिगड़ी, मौत
Fri, 26 May 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 26 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के छह दिन बाद मृतका के ससुर ने थाने में तहरीर दी है।
थानाक्षेत्र के गांव साहब खेडा निवासी शोभित की पत्नी अल्पना (26) दो महीने की गर्भवती थी। 19 मई को अल्पना को पेट में दर्द होने पर उसे परिजनों ने लोहचा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ससुर रामगुलाम के मुताबिक इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने रेफर करने के बजाए डिस्चार्ज कर दिया। एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाते समय से उसकी मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब ससुर ने थाने और सीएमओ कार्यालय में तहरीर देकर निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
--