फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Praveen Kumar got the best teacher award

Unnao News: प्रवीण कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान

Sun, 26 Mar 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 26 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Praveen Kumar got the best teacher award
उन्नाव। जिले के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को इंदौर की एक संस्था द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने की जानकारी होने पर लोगों ने शिक्षक को बधाई दी है।
विज्ञापन

जिले के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के जूड़ापुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार को सोशली प्वांइट फाउंडेशन इंदौर द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। शिक्षक को यह पुरस्कार शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में किए गए कार्यों के चलते दिया गया है।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक अमित प्रजापति चेयरमैन ने बताया कि शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के आवेदन मांगे गए थे। इसमें शिक्षक प्रवीण कुमार द्वारा अपने क्रिया-कलापों का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें विद्यालय स्तर पर वेस्ट मटेरियल से टीचिंग लर्निंग, नई रोचक विधाओं से शिक्षण कार्य, बालिका शिक्षा जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण, नशा मुक्ति, सामाजिक जन जागरूकता के मुद्दों पर किए गए कामों की जानकारी दी गई। अन्य शिक्षकों से बेहतर काम करने पर उनका चयन बेस्ट टीचर अवार्ड-2023 के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक प्रवीण कुमार को पहले भी साल 2021 में एमएलबीए ट्रस्ट मुंबई द्वारा राष्ट्रीय गुरु गर्व विद्या रत्न सम्मान व साल 2022 में रोटरी क्लब उन्नाव द्वारा बेस्ट टीचर अवॉर्ड, कोराना योद्धा सम्मान, भारत विकास परिषद द्वारा आदर्श शिक्षक सम्मान और आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में दिए गए योगदान के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा आदर्श शिक्षक का सम्मान दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed