फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pradhan blew the earnings of workers' rights

प्रधान व सचिव डकार गए श्रमिकों की 6.17 लाख की मजदूरी

Tue, 20 Sep 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhan blew the earnings of workers' rights
उन्नाव। नवाबगंज की ग्राम पंचायत जंसार में प्रधान ने श्रमिकों की 6.17 लाख रुपये मजदूरी हड़प ली। प्रधान के अपने और रिश्तेदार के खाते में पैसे ट्रांसफर कराने का खुलासा डीपीआरओ की जांच में हुआ।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी किया है। तत्कालीन व वर्तमान सचिव पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
11 जुलाई को जंसार के मजरे छेदनीखेड़ा निवासी राहुल कुमार ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया था।
इसमें जंसार में ग्राम निधि के खाते से कराए गए कार्यों में मजदूरों का भुगतान हड़पने की शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम रवींद्र कुमार ने मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ निरीश कुमार साहू ने गांव जाकर पड़ताल की। पंचायत भवन में अभिलेख जांचे। पता चला कि 2021-22 व 2022-23 में कुल 21 कार्य कराए गए। जिनमें 6,17,011 रुपये का भुगतान किया गया। ग्राम निधि प्रथम से कराए गए कार्यों में प्रधान पवन शर्मा ने तीन कार्यों का 52,682 का भुगतान अपने खाते में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार देवेश को 49,740 और शशिकांत शर्मा के खाते में 5,14,589 रुपये का अनियमित तरीके से भुगतान किया।
डीपीआरओ ने जांच आख्या डीएम को भेजी। डीएम अपूर्वा दुबे ने प्रधान पवन कुमार शर्मा को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
वहीं लाखों का गबन दो सचिवों के कार्यकाल में हुआ। इनमें तत्कालीन सचिव दीपक कुमार मिश्र और वर्तमान सचिव दिलीप कुमार मिश्र को भी दोषी पाया है। जिन पर अलग से कार्रवाई के आदेश दिए गए।
ये है प्रावधान
पंचायतीराज व्यवस्था के अनुसार मजदूरी का भुगतान संबंधित श्रमिक के खाते में ही किया जाता है। निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले वेंडर के खाते में भुगतान करने का प्रावधान है। जंसार प्रधान ने शासनादेश को ताक पर रख दिया।
इन ग्राम पंचायतों में भी हो चुके घोटाले
- हसनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पमेधिया में पंचायत भवन को कागजों पर पूरा दिखाकर 16.61 लाख रुपये निकाल लिए गए। मामले की जब जांच हुई तो पता चला कि पंचायत भवन अभी बना ही नहीं है। डीपीआरओ ने प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत तारगांव में प्रधान व सचिव ने मिलकर 13.92 लाख रुपये का घोटाला किया। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत जंसार में श्रमिकों की मजदूरी का 6.17 लाख रुपये का भुगतान अपने व रिश्तेदार के खाते में ट्रांसफर कराने वाले प्रधान सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
- पुरवा के बनिगांव में पूर्व प्रधान व तत्कालीन सचिव ने कागजों पर 137 शौचालय बनाकर 16.75 लाख का गबन किया। डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जिम्मेदारों से जवाब मांगा है।

- विकासखंड मियागंज की ग्राम पंचायत परेंदा में पूर्व प्रधान व सचिव ने कागजों पर ही शौचालय का निर्माण करा दिया। 5.76 लाख रुपये निकालकर सरकारी धन की बंदरबांट की। मामले में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed