फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Power failure, doctors saw patients in torchlight

उन्नावः बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में डॉक्टरों ने देखे मरीज

Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power failure, doctors saw patients in torchlight
मियागंज सीएचसी में टार्च की रोशनी में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में बजट की कमी से जनरेटर के लिए डीजल नहीं आ पा रहा है। बिजली जाने पर डॉक्टर टार्च की रोशनी में मरीजों को देख रहे हैं। पंखा न चलने से चिकित्सा कर्मी, मरीज और तीमारदार सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मियागंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की किल्लत बनी हुई है। डीजल के लिए बजट न होने से बिजली जाने पर डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी से मरीज देखने पड़ रहे हैं। सोमवार को ओपीडी के दौरान बिजली जाने पर अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

इनवर्टर की व्यवस्था सिर्फ सीएचसी प्रभारी के कक्ष में होने से अस्पताल के अन्य डॉक्टर, मरीज और तीमारदार गर्मी में बेहाल हो गए। मजबूरन डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी से मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. दूधनाथ ने बताया कि जनरेटर के लिए डेढ़ साल से बजट नहीं मिला है। कई बार पत्र लिखा पर कोई हल नहीं निकला। बिजली की आंखमिचौनी से जो बिजली के उपकरण लगे हैं वह भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed