फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   poor rashan beswad due to no oil and salt

तेल नमक, चना बिना बेस्वाद हुआ गरीबों का ‘खाना’

Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
poor rashan beswad due to no oil and salt
उन्नाव। कार्डधारकों को इस माह राशन में निशुल्क तेल, नमक व चना न मिलने से थाली बेस्वाद हो गई। खरीद कम होने से गेहूं भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें केवल चावल ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क राशन देने की व्यवस्था की है। वर्तमान में पांच लाख से अधिक कार्डों पर राशन जारी हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें 1,14,449 अंत्योदय कार्डधारक और शेष पात्र गृहस्थी हैं। राशन के साथ प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना, तेल व नमक भी देने के आदेश हैं। मई तक कार्डधारकों को इन सभी का वितरण किया गया लेकिन जून में इनका नाम भी नहीं दिख रहा। इसके कारण कोटेदारों से कार्डधारकों की बहस हो रही है। उनका कहना है कि क्या केवल चावल से भोजन पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है व्यवस्था
कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन नि:शुल्क देने की व्यवस्था है। इसमें तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल शामिल है। इस बार सिर्फ पांच किग्रा चावल ही दिया जा रहा है।
गेहूं खरीद कम होने का असर
गेहूं के बदले केवल चावल का वितरण होने के पीछे विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बार गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो सकी है। 20 जून तक सिर्फ 432 किसानों से 1503 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जबकि लक्ष्य 56,000 मीट्रिक टन का है।
कार्डधारकों ने बताई समस्या
सफीपुर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी इरशाद अली ने बताया कि तेल, नमक, चना के अलावा गेहूं भी नहीं मिला है। केवल चावल दिया गया है। इससे खाने की थाली खाली ही रह जाती है।

हसनगंज के सुंदरपुर निवासी अजय ने कहा कि पहले पूरे राशन की व्यवस्था हो जाती थी। अब मजबूरी में केवल चावल लेकर लौटना पड़ता है।
इस बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में केवल चावल ही आया है। जिसका वितरण कराया जा रहा है। चना, तेल व नमक का आवंटन होते ही वितरण कराया जाएगा। - रामेश्वर प्रसाद, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed