फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pollution causing industries could not be identified even in a month

Unnao News: महीने भर में भी चिह्नित नहीं हो पाए प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग

Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pollution causing industries could not be identified even in a month
फोटो नंबर-24-दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में पोल्ट्री फीड बनाने वाले कारखाने से उठता धुआं और चारो
उन्नाव। शहर के दोनों तरफ स्थित दो औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाली दुर्गंध शहर की पहचान बन चुकी है। पिछले महीने दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर प्रदूषण विभाग को घेरा था। डीएम ने दोनों औद्योगिक क्षेत्रों की जांच कर दुर्गंध फैलाने वाले वैध और अवैध उद्योगों को चिन्हित करने का आदेश दिया था। हालांकि जांच टीमें एक महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं दे पाईं।
विज्ञापन

शहर के दोनों तरफ औद्योगिक क्षेत्र हैं। कानपुर से आते समय हाईवे से सटा बंथर औद्योगिक क्षेत्र और लखनऊ की तरफ दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनमें छोटी-बड़ी चौर सौ औद्योगिक इकाईयां हैं। इनमें अवैध रूप से ग्लू, पोल्ट्री फूड बनाने वाले कई कारखाने संचालित हैं। वहीं स्लाटर हाउस और टेनरियां भी हैं।
विज्ञापन

हालत यह है कि शहर में प्रवेश करने से पहले ही आने वाली तेज दुर्गंध उन्नाव शहर पास होने का अहसास करा देती है। पिछले महीने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद साक्षी महाराज व अन्य विधायकों ने दुर्गंध और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की जांच और दुर्गंध के कारणों की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम गौरांग राठी ने चार अगस्त को दही और बंथर औद्योगिक क्षेत्र की जांच के लिए अलग-अलग विभागों के पांच-पांच अधिकारियों की टीम बनाकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई है। वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्रों में कारखाना संचालकों की मनमानी जारी है।
वर्जन....
शहर में प्रवेश करते ही औद्योगिक क्षेत्र से आती दुर्गंध आती है। इससे जिले का नाम खराब हो रहा है। प्रदूषण विभाग को अवैध और मानक पूरे न करने वाले कारखानों पर कार्रवाई के लिए कहा था। अगली बैठक में इसकी समीक्षा करेंगे। -साक्षी महाराज, सांसद।
--
अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की टीम गठित हुई थी। कुछ लोगों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है तो कुछ तैयार कर रहे हैं। अगले सप्ताह तक जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -शशि बिंदकर, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।



आज आएंगे एनजीटी के सदस्य, करेंगे समीक्षा
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य आज शनिवार को जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जिला पर्यावरण समिति के साथ बैठक कर समीक्षा भी करेंगे।
एनजीटी के सदस्य डॉ. अफरोज अहमद शनिवार को जिले का दौरा करेंगे। वह दोपहर 12 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे इसके बाद विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक की तैयारियों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। इनमें औद्योगिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किए प्रयास, कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांटों (सीईटीपी) के अपग्रेडेशन की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त रहे। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed