फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

Unnao News: भगवंतनगर और ऊगू नगर पंचायत में प्रशासक तैनात

Sat, 24 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। पहली बोर्ड बैठक से जोड़े गए कार्यकाल के बाद नगर पंचायत भगवंतनगर और ऊगू में प्रशासक की तैनाती कर दी गई है। अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ईओ को ही प्रशासनिक अधिकार दे दिए गए हैं। अगले हफ्ते नगर पंचायत मौरावां के अध्यक्ष का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

निकायों की पहली बोर्ड बैठक के हिसाब से पांच साल का कार्यकाल जोड़ने का शासनादेश जारी होने के बाद इसके दायरे में भगवंतनगर और ऊगू नगर पंचायत आ गई है। भगवंतनगर की अध्यक्ष रमावती शुक्ला का कार्यकाल 20 दिसंबर को ही पूरा हो गया था। इस कारण यहां पर अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त मान लिया गया और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने के साथ अधिशासी अधिकारी को अधिकार दे दिए गए।
विज्ञापन

भगवंतनगर नगर ईओ राजाराम सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रशासक का चार्ज पुरवा नगर पंचायत के ईओ केएन पाठक को दिया गया है। ऊगू नगर पंचायत में अध्यक्ष अनुज दीक्षित कार्यकाल 23 दिसंबर को समाप्त हो गया। इस कारण चार्ज ईओ निर्भय नारायण को दे दिया गया है। इससे पहले गंजमुरादाबाद में भी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ईओ के पास सारे अधिकार चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब किस निकाय का कार्यकाल पूरा
निकाय समय
नगर पालिका उन्नाव चार जनवरी
नगर पालिका गंगाघाट दो जनवरी
नगर पालिका बांगरमऊ छह जनवरी
नगर पंचायत पुरवा तीन जनवरी
नगर पंचायत मौरावां 26 दिसंबर
नगर पंचायत बीघापुर 28 दिसंबर
नगर पंचायत मोहान 30 दिसंबर
नगर पंचायत न्योतनी एक जनवरी
नगर पंचायत रसूलाबाद 30 जनवरी
नगर पंचायत हैदराबाद तीन जनवरी
नगर पंचायत औरास दो जनवरी
नगर पंचायत नवाबगंज एक जनवरी
नगर पंचायत सफीपुर 28 दिसंबर
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी 29 दिसंबर
नगर पंचायत कुरसठ तीन जनवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed