फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

उन्नावः जब तक अध्यक्ष रहे मुलायम, सपा का जलवा रहा कायम

Tue, 11 Oct 2022 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते जिले में सपा ही कायम रही। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटते ही जिले में सपा का किला ढहने लगा। वर्ष 1993 में सपा का गठन करके मुलायम सिंह यादव ने संगठन को बढ़ाने में खूब मेहनत की। नतीजन उन्नाव सपा का गढ़ बनकर उभरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटते ही मतदाता सपा से छिटक गए। 2007 और 2012 में जिले की पांच सीटों पर काबिज हुई सपा, 2017 और 2022 के चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।
विज्ञापन

वर्ष 1993 में गठन के बाद से ही समाजवादी पार्टी का जिले में काफी प्रभाव रहा। मुलायम सिंह की नेतृत्व क्षमता और लोगों को जोड़ने का असर रहा कि 1993 में सात में से तीन सीटों पर सपा की जीत हुई। 1996 में दो, 2002 में दो, 2007 में पांच और 2012 में जिले की छह विधानसभा सीटों (हड़हा समाप्त) में से पांच पर जीत हासिल हुई। 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार में शुरू हुई रार का जिले में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और मुलायम सिंह यादव पार्टी के संरक्षक बनाए गए। नेताजी के सक्रिय राजनीति से दूर होते ही सपा को उन्नाव में करारा झटका लगा। पार्टी जिले की सभी छह सीटें हार गई। छह में से पांच पर भाजपा और एक सीट पुरवा में बसपा की जीत हुई। 2022 के चुनाव में सभी छह सीटों पर भाजपा की जीत हुई। इसके बाद जिला पंचायत के चुनाव में भी सपा को शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed