फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

वोट बढ़े फिर भी न जीत सकी सपा

Fri, 11 Mar 2022 06:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने के बावजूद समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। सभी सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा को बसपा और कांग्रेस के वोट बैंक खिसकने का फायदा मिला। पांच साल में जिले में सपा के वोट बैंक में औसतन 12 फीसदी मत का इजाफा हुआ। बसपा के मत प्रतिशत में 25 और कांग्रेस के मत प्रतिशत में 20 फीसदी कमी आई है। यही भाजपा की जीत का आधार बना।
विज्ञापन

बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में पांच साल में भाजपा के मत प्रतिशत में 0.91 फीसदी से ज्यादा और सपा के मत प्रतिशत में 7.34 फीसदी इजाफा हुआ। बसपा और कांग्रेस के मत प्रतिशत में दस फीसदी की कमी ने भाजपा के लिए जीत की राह आसान बनाई।
विज्ञापन

सफीपुर सीट पर भाजपा और सपा के मत प्रतिशत में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। बसपा ने पांच साल में बीस फीसदी और कांग्रेस ने दस साल में (2017 में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं) करीब सात फीसदी मतदाता खोए। मोहान में भाजपा पांच साल में महज एक फीसदी मतदान प्रतिशत बढ़ा पाई और उसकी रिकार्ड जीत हुई। यहां उसे बसपा और कांग्रेस का जनाधार खिसकने का उसे बड़ा फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव सदर सीट में भाजपा के मत प्रतिशत में एक फीसदी कमी आई। कांग्रेस और बसपा के मुख्य मुकाबले में न होने का लाभ मिला और सपा के मत प्रतिशत में सात फीसदी की बढ़ोत्तरी भी उसके काम नहीं आई। भगवंतनगर में भाजपा के मतों में सात फीसदी इजाफा हुआ। यहां उसे कांग्रेस के बीस फीसदी और बसपा के दस फीसदी मत घटने का लाभ मिला। सपा अपना मत प्रतिशत नहीं बढ़ा पाई। सपा जिलाध्यक्ष धमेंद्र यादव ने बताया कि संगठन ने पार्टी को मजबूत करने में कोई कमी नहीं रखी। चुनाव में प्रत्याशियों के लिए दिन-रात एककर चुनाव लड़ाया गया। इसका लाभ भी मिला और पार्टी के वोटों में इजाफा भी हुआ। बसपा और कांग्रेस का अपेक्षा के अनुसार न लड़ने का नुकसान उठाना पड़ा। उनके अनुसार इन दोनों दलों को वोट करने वाले मतदाताओं ने इस बार भाजपा को वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed