फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

यूसूफ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
political
यूसुफ फरुखी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। युसूफ फारूखी खुर्रम को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बांगरमऊ से प्रत्याशी बनाया है। उनके उम्मीदवार बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने युसूफ फारूखी खुर्रम को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन को विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अधिक गतिशील और प्रभावी बनाएंगे। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी, कमल तिवारी, दिनेश शुक्ला, कृष्णपाल सिंह यादव, आशीष त्रिपाठी, सुयश बाजपेई, गौरव शुक्ला ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

उधर, बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक हरियाणा प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित सिहाग क्षेत्र में पहुंचे। एक गेस्ट हाउस पर सभी पार्टी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की भगौलिक स्थिति व वोटरों की जानकारी ली। चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान विदुषी बाजपेयी, दुर्गेश सिंह, अतुल शुक्ला, मंसूर अली, सलीम अहमद, कमलेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed