{"_id":"61b49a7d1b5905738d4ef215","slug":"political-unnao-news-knp6688972145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की दो सीटों के लिए 13 पर्चे बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की दो सीटों के लिए 13 पर्चे बिके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी/बिछिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को पर्चे दाखिल किए जाएंगे। शनिवार को पर्चों की बिक्री हुई। प्रधान पद के लिए दो ग्राम पंचायतों में 13 पर्चे बिके।
जिले में प्रधान पद की दो सीट खाली हैं। इनमें से एक फतेहपुर चौरासी की हफीजाबाद है और दूसरी बिछिया ग्राम पंचायत है। शनिवार को हफीजाबाद सीट पर सात और बिछिया में छह दावेदारों ने पर्चा खरीदा। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित ब्लाक कार्यालय में पर्चा दाखिल कराए जाएंगे। 13 दिसंबर को पर्चों की जांच और 14 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद इसी तारीख को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
दो प्रधान के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य की 142 सीटें खाली हैं। सभी पर उपचुनाव होना है। शनिवार को फतेहपुर चौरासी में सदस्य के पांच व बिछिया में एक पर्चा बिका। इसके अलावा अन्य सदस्य पद के लिए भी पर्चों की खरीदारी हुई।