{"_id":"6182801d434c34305f176b6d","slug":"political-unnao-news-knp662011845","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विधानसभा चुनाव-2022 भी इस बार कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बूथ निर्धारण में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के आदेश दिए हैं। इस बार एक बूथ पर 1200 मतदाता ही रहेंगे। इससे बूथों की संख्या बढ़ेगी।
एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके तहत 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 5 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही पोलिंग बूथ निर्धारित करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसमें कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखा रहा है। कोविड से बचाव के नियमों के अंतर्गत जिले के मतदाताओं को सुरक्षा की लिए अतिरिक्त पोलिंग बूथ व मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। पुनरीक्षण कार्य के दौरान पोलिंग बूथवार मतदाताओं की संख्या निकलकर अंतिम प्रकाशन में सामने आ जाएगी। जिस पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता होंगे, वहां नए बूथ बनाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कोविड-19 की सुरक्षा को लेकर पूरे प्रबंध रहेंगे।