फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

शिविर में भाजपा की सदस्यता दिलाई

Sun, 31 Oct 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
political
रामलीला मैदान में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिखाते सांसद साक्षी महाराज व विधायक । संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। रामलीला मैदान में सांसद साक्षी महाराज ने भाजपा सदस्यता अभियान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वोन्मुखी विकास का वादा भी करती है और उन वादों को पूरा करती है। कार्यकर्ताओं के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखती है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को सांसद ने माला पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, आशीष, अक्षय, शिवम सिंह व पवन गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद ने सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के शंकरपुर गांव में कराए गए विकास कायों का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में भी शिरकत की। यहां उपस्थित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पुरवा। जय किसान इंटर कालेज चमियानी में आयोजित कैंप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य चेतना पांडेय ने 50 महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित है। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सरला सिंह ने किया। इसके बाद महिला पदाधिकारियों ने चमियानी दलित बस्ती में अंशू के घर पर खाना खाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ममता द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष ममता सिंह, जिला मंत्री श्रीदेवी, प्रीति गुप्ता, अर्जुन पटेल, रूबी सिंह, अंशिका पटेल, विनीता पटेल व वंदना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed