फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

राकेश टिकैत ‘डकैत’ और राहुल राजनीति के ‘पप्पू’-साक्षी महाराज

Thu, 07 Oct 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
political
बिछिया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ पर संबोधित करते सांसद साक्षी महाराज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिछिया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण समारोह में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज के बोल एक बार फिर बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ‘डकैत’ और राहुल गांधी राजनीति के ‘पप्पू’ हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खुद को किसान नेता कहने वाले राकेश, टिकैत नहीं डकैत हैं। हमने (सांसद) राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम किया है। उनके साथ वह उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। आरोप लगाया कि आज के राकेश टिकैत ने डकैत को भी फेल कर दिया है। लखीमपुर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि जांच हो रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लखीमपुर घटना में राहुल, प्रियंका, अखिलेश व मायावती द्वारा सरकार को दोषी ठहराने के सवाल पर कहा कि इन चारों की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो रही है। जनता पूछ नहीं रही है। जनाधार खत्म हो गया है। इसलिए ये ऐसे मौके ढूंढते रहते हैं। लाशों पर राजनीति करना इनका स्वभाव है। सरकार को हर मामले में कटघरे में खड़ा करना इनकी राजनीति का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

सांसद ने दावा किया जाट उनके साथ हैं। 2022 में भी योगी और 24 में फिर मोदी ही आएंगे। चुनाव में विपक्षियों के गठबंधन के सवाल पर कहा कि अब मेंढकों को एक तराजू में तोलने का प्रयास किया जा रहा है। मेंढक कभी एक तराजू में तोले नहीं जा सकते हैं। एक रखो तो दूसरा उछल जाएगा, तीसरा उछल जाएगा, वह एक हो नहीं पाएंगे। जब जब चुनाव होता है तो योगी और मोदी से भयभीत लोग मेंढकों का एक गठबंधन बना लेते हैं। उन्होंने मायावती के साथ गठबंधन करके देख लिया। राजनीति के पप्पू राहुल गांधी के साथ गठबंधन करके देख लिया। अब कह रहे हैं कि छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed