फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

शिवपाल और राजा भैया मिले तो चर्चाओं का बाजार गर्म

Thu, 30 Sep 2021 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
political
political - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुई मुलाकात के बाद राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि दोनों दल के स्थानीय नेता इसे महज औपचारिक मुलाकात ही बता रहे हैं। फिर भी अंदरखाने इसे 2022 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शिवपाल यादव गुरुवार सुबह पार्टी के कार्यक्रम से कानपुर जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुंदरलाल गदनखेड़ा बाईपास पर शिवपाल यादव का स्वागत कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से राजा भैया का काफिला आया। गदनखेड़ा बाईपास पर शिवपाल को देख राजा भैया रुके और गाड़ी से उतरकर उनके पास पहुंच गए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और कुशलता पूछी। प्रसपा के प्रमुख महासचिव आलोक निगम इसे महज औपचारिक मुलाकात ही बता रहे हैं। उनका कहना है कि राजा भैया सिर्फ शिवपाल का काफिला देखकर ही रुके थे और शिष्टाचार भेंट की थी। सिर्फ दो मिनट रुकने के बाद राजा भैया कानपुर की ओर निकल गए।
विज्ञापन

.........
जन संकल्प यात्रा में शामिल होने झांसी जा रहे जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा कि जन सेवा का संकल्प जनता तक पहुंचाएंगे। इसके लिए जन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल होने के लिए झांसी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से अपने विधानसभा क्षेत्र की कमान संभाल कर मौजूदा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed