फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भारत माता का सम्मान न करने वालों की जरूरत नहीं-पंकज

Wed, 18 Aug 2021 08:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव के कालूखेड़ा स्थित पुरवा विधायक के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा उपाध? - फोटो : UNNAO
नवाबगंज/असोहा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, नोएडा से विधायक और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेेटे पंकज सिंह ने कहा कि भारत माता की जय न बोल सकने वालों और भारत माता का सम्मान न करने वालों की देश को कोई आवश्यकता नहीं है। अफगानिस्तान में फंसे हिंदू, सिख, ईसाई, जैन सहित कई धर्मों के लोगों को वापस लाने का प्रयास हो रहा है। किसी विपक्षी पार्टी ने इनके समर्थन में एक शब्द तक नहीं कहा। यदि एक वर्ग के कुछ लोग फंसे होते तो यही विपक्षी हल्ला मचा रहे होते।
विज्ञापन

बुधवार को कुसुंभी रोड स्थित एक लान में बूथ सत्यापन अभियान के तहत मोहान विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने देश के विरोध में बोलने वालों को देश के लिए खतरा बताया। ट्वीटर पर पार्टी व देश विरोधी गतिविधियां संचालित करने वाले लोगों को ट्वीटर ब्लॉक कर रहा है। 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपने बूथ को मजबूत करें। भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं। क्षेत्रीय विधायक बृजेश रावत के न मौजूद रहने पर उनके समर्थकों ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। भाजपा नेता प्रमोद सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, अखिलेश गुप्ता व विजय उर्फ पुत्ती अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद वह असोहा ब्लाक के कालूखेड़ा स्थित विधायक कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आप सभी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा, प्रभान शंकर दीक्षित, हिलौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित, शिवकंठ त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed