फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजपा में गुटबाजी खुल्लमखुल्ला

Sun, 27 Jun 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अरुण सिंह का टिकट कटने पर जिले में भाजपा दो धड़ों में बंट गई है। शनिवार को नामांकन के दौरान हाईवे पर दो किमी के दायरे में भाजपा के दो केंद्र नजर आए। सांसद आवास पहुंचकर अरुण ने सांसद व सदर विधायक से आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन कराया। वहीं शकुन सिंह ने भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार देर रात अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के आरोपों को देखते हुए गुरुवार शाम उनका टिकट निरस्त करते हुए भाजपा ने पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को प्रत्याशी बना दिया। इस पर अरुण ने बागी तेवर अपना लिए। इसके बाद से भाजपा दो धड़ों में बंट गई। शनिवार दोपहर 38 डिग्री तापमान के बीच जिले का सियासी तापमान भी बढ़ रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा स्थित सांसद आवास (साक्षी धाम) में अरुण तो दो किमी की दूरी पर इब्राहिमाबाग के पास स्थित भाजपा कार्यालय में शकुन सिंह खेमा डटा रहा। सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर से आशीर्वाद लेने पहुंचे अरुण सिंह ने तीनों नेताओं से कई जिला पंचायत सदस्यों को भी मिलवाया। दावा किया कि इनमें तीन सदस्य पार्टी के समर्थन से जीते हैं और 16 निर्दलीय हैं। सांसद से मुलाकात के बाद अरुण सिंह ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

वहीं भाजपा उम्मीदवार शकुन सिंह ने भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, पुरवा विधायक अनिल सिंह, बागरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शकुन सिंह इन पदाधिारियों व जनप्रतिनिधियों का साथ नामांकन कराने पहुंचीं। सांसद आवास का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed