फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजपा, सपा प्रत्याशी के नामांकन, बागी भी मैदान में

Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह, भाजपा से टिकट कटने के बाद बागी अरुण सिंह और सपा से मालती रावत ने पर्चा भरा। सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ से कोविड प्रोटोकाल टूट गया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। जांच में तीनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष तीन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हुआ। सबसे पहले सपा उम्मीदवार मालती रावत नामांकन कराने पहुंची। उनके साथ प्रस्तावक व अनुमोदक के अलावा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, एमएलसी सुनील साजन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव भी थे। मालती रावत के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक को ही कलक्ट्रेट के अंदर प्रवेश दिया गया। शेष को निराला पार्क के पास लगी बैरीकेडिंग के पास रोक दिया गया। मालती रावत ने तीन सेट नामांकन पत्र दाखिल किए। तीनों सेट में अलग-अलग प्रस्तावक व अनुमोदक शामिल रहे। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे मालती समर्थकों व सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। अंदर जाने के लिए खूब धक्कामुक्की की।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह नामांकन कराने पहुंची। उनके साथ सिर्फ प्रस्तावक व अनुमोदक ही थे। शकुन के वापस लौटते ही भाजपा के समर्थन पर औरास द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य चुने गए अरुण सिंह पर्चा दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता के भाई नीरज गुप्ता, बेटा प्रखर गुप्ता, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी और विधायक प्रतिनिधि पवन व प्रदीप थे। अरुण सिंह ने एक ही सेट में पर्चा दाखिल किया। प्रस्तावक के रूप में सरला लोधी ने समर्थन किया। एक अनुमोदक भी साथ रहा। आखिर में दोपहर दो बजे शकुन सिंह फिर दूसरा सेट दाखिल करने पहुंची। इस बार उनके साथ प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, पुरवा विधायक अनिल सिंह, मोहान विधायक बृजेश रावत व बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार भी थे। न्यायालय कक्ष में मौजूद डीएम रवींद्र कुमार ने सभी से नामांकन पत्र लिए। दोपहर तीन बजे के बाद पर्चो की जांच शुरू हुई। शाम साढ़े चार बजे सभी पर्चों को जांच में सही पाया गया। इसके साथ ही तीनों के चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed