{"_id":"60ce3a0f8ebc3e2ee55f1e6c","slug":"political-unnao-news-knp635052820","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन
उन्नाव। 132 ग्राम प्रधानों और उनके गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों को शनिवार को शपथ दिलाई गई। बीघापुर की ग्राम पंचायत बेलहा दयालगंज में कोरम पूरा न होने से शपथ ग्रहण नहीं हो सका है।
जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 1040 है। कोराम पूरा होने वाली 607 पंचायतों के प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाई गई थी। इसके अलावा 428 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो तिहाई पद रिक्त थे, चार में नवनिर्वाचित प्रधानों की मौत हो गई थी और एक में किसी व्यक्ति के पास जाति प्रमाणपत्र न होने के कारण उपचुनाव कराए गए।
14 जून को हुई मतगणना के बाद इन पंचायतों में पांच में नए व शेष में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा होने से पूर्व में चुने जा चुके प्रधानों का शुक्रवार से शपथग्रहण शुरू हुआ था। पहले दिन 300 प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी। दूसरे दिन शनिवार को 132 पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से पंचायत भवन व स्कूलों में बुलाकर सचिवों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हसनगंज ब्लॉक के 24 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भोगला में सुमन रावत, दयालपुर में फतेह बहादुर व झलोतर में समीमुन सहित सभी प्रधानों व सदस्य को ग्राम विकास अधिकारियों ने शपथ दिलाई।