फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

उपचुनाव के लिए आज होगा नामांकन

Sat, 05 Jun 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन होंगे। जिला पंचायत सदस्य को कलक्ट्रेट के एडीएम न्यायिक न्यायालय कक्ष व अन्य पदों के उम्मीदवारों को संबंधित ब्लॉकों में पर्चा भरना होगा।
विज्ञापन

जिले में एक जिला पंचायत सदस्य की सीट खाली है। सिकंदरपुर कर्ण प्रथम से नवनिर्वाचित सदस्य देशराज पासी की बीमारी से मौत हो गई थी। प्रधान पद की पांच, बीडीसी की तीन व ग्राम पंचायत सदस्यों के 4651 पद रिक्त हैं। पंचायत सदस्यों के पद रिक्त होने से 444 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं। इससे यहां पर ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन होगा। उसी दिन पर्चों की जांच होगी। 7 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 12 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन

बिछिया ब्लाक की तौरा ग्राम पंचायत की प्रधान सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित थी। पूर्व में हुए चुनाव के दौरान इस सीट पर नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के पास एसटी का जाति प्रमाणपत्र नहीं था। इस कारण यहां पर चुनाव निरस्त कर दिया गया था। अब यहां भी उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा सुमेरपुर की देवारा, हसनगंज की भोगला, हसनापुर और फतेहपुर चौरासी ग्रामीण में भी प्रधान सीट रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed