{"_id":"60abf7ee8ebc3e9a22026c5a","slug":"political-unnao-news-knp630235323","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित प्रधानों व वार्ड सदस्यों का शपथग्रहण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित प्रधानों व वार्ड सदस्यों का शपथग्रहण आज
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत (वार्ड) सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार को होगा। 596 प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। पंचायतीराज विभाग ने शपथ ग्रहण की तैयारियाें को अंतिम रूप देकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
जिले में 1040 ग्राम पंचायतें हैं। 26 अप्रैल को 1029 और नौ मई को 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव हुए थे। दो और 11 मई को मतगणना के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों की तस्वीर साफ हो गई थी। लेकिन शपथ ग्रहण के बिना नवनिर्वाचित प्रधान कार्य नहीं कर पा रहे थे, जबकि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए ग्राम पंचायतों में प्रधान की भूमिका बढ़ रही थी।
इसको देखते हुए शासन ने 22 मई को संगठित ग्राम पंचायतों यानी जहां पर ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा हो, वहां 25 व 26 मई को शपथ ग्रहण कराने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के चलते पंचायतीराज विभाग ने सूची तैयार कराई तो 596 ग्राम पंचायतें ही संगठित निकलीं। शेष 444 पंचायतों में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके कारण यहां के नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण पर रोक लग गई। इन प्रधानों को उपचुनाव के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दो दिन में 596 प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। डीपीआरओ के मुताबिक नोडल अधिकारी अपनी सहूलियत के अनुसार दो दिन में ग्राम पंचायतों का चयन करके प्रधानों को शपथ दिला सकेंगे।
शपथ ग्रहण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी ब्लाक में जाकर कंप्यूटर या लैपटाप के माध्यम से एक लिंक जारी करेंगे। वह लिंक पंचायत सचिव के मोबाइल पर जाएगा। सचिव पंचायत भवन या अन्य सामुदायिक स्थल पर जाकर मोबाइल, लैपटाप पर लिंक खोलेंगे। फिर प्रधान व सदस्य सामने खडे़ होकर नोडल अधिकारी द्वारा दिलाई जाने वाली शपथ लेंगे।