{"_id":"5fff3c1e8ebc3e340453ac14","slug":"political-unnao-news-knp605800377","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान
विज्ञापन
किसान मेले में असोहा ग्राम पंचायत की 10 करोड़ की परियोजनाओं का फीता काटकर लोकार्पण करते विधानसभा ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। विकासखंड असोहा में किसान गोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लें। इस दौरान उन्होंने दस करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विकासखंड बिछिया, सफीपुर, असोहा, गंजमुरादाबाद, हसनगंज, सुमेरपुर में किसान गोष्ठी, मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। असोहा की गोष्ठी में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसान योजनाओं का लाभ लेकर उत्पादन बढ़ाएं और आमदनी को दोगुना करें। उन्होंने असोहा ग्राम पंचायत की सीसी रोड, इंटरलाकिंग, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय सहित दस करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने कहा कि किसान धान, गेहूूं की खेती के साथ अन्य फसलें जैसे तिलहनी, दलहनी, मूंगफली, लेमन ग्रास, तुलसी की खेती, पशुपालन भी करें। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। सफीपुर में आयोजित किसान मेले में विधायक बंबालाल दिवाकर पहुंचे। विकासखंड बिछिया में भाजपा उपाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, हसनगंज में विधायक प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह, विकासखंड सुमेरपुर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेयी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान पशुपालन, उद्यान, शिक्षा, पंचायतीराज विभाग, मत्स्य पालन विभाग, मंडी व वन विभाग ने प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर राजनीति-सांसद
गंजमुरादाबाद में आयोजित गोष्ठी में सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महराज ने कहा कि देश की आबादी की बड़ी संख्या कृषि आधारित है। किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण कराकर लाभ पा सकते हैं। दावा किया कि किसी भी केंद्र सरकार ने किसानों के हितों के लिए निधि जैसी योजना नहीं चलाई। किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को बदनाम कर कुछ पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। किसान आराम से खेतों में काम कर रहा है। उसे कोई समस्या नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन के नाम पर मोदी और देश को कोस रहे हैं। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार भी मौजूद रहे।