फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

नहरों में पानी नहीं, एसडीएम से मिले सपा नेता

Tue, 22 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
political
एसडीएम बीघापुर को ज्ञापन देते सपा नेता अंकित परिहार व अन्य। - फोटो : UNNAO
पाटन। नहरों में पानी की मांग को लेकर सपा नेता अंकित सिंह परिहार समर्थकों के साथ एसडीएम बीघापुर से मिले और ज्ञापन सौंपा। अंकित सिंह परिहार ने बताया कि भगवंतनगर विधानसभा के निवासियों की आय का मुख्य श्रोत कृषि है। वर्तमान में फसलों की सिंचाई के लिए किसान नहरों पर आश्रित है लेकिन इस समय नहर, माइनर सूखी पड़ी हुई हैं। पानी के अभाव में किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। मांग की है कि क्षेत्र की डलमऊ बी पंप एवं शारदा नहर में तुरंत सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कराई जाए। चेतावनी दी कि किसानों की समस्या का समाधान न होने पर विधानसभा के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश पासवान, पप्पू चौधरी, दीपक नारायण सोनी, शकील अहमद, नागेंद्र सिंह, महेश तिवारी, दिनेश द्विवेदी, दीपू यादव, रीशू सिंह, निर्मल वर्मा, दिलीप यादव, यश करन पटेल भी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed