फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

सांसद के न मिलने पर आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी

Sun, 20 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
political
गदनखेड़ा स्थित सांसद आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्थानीय कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के आवास पर जाकर संसद द्वारा पास कृषि कानूनों का विरोध जताया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए निकले। हाथ में काला कानून वापस लो, एमएसपी (समर्थन मूल्य) बहाल करो, किसान अपना अधिकार मांगते आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इसके बाद शहर के छोटे, बड़े चौराहे होते हुए गदनखेड़ा स्थित सांसद साक्षी महाराज के आवास पर पहुंचे। यहां पर सांसद के न मिलने पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। पहले से ही कार्यक्रम की जानकारी होने पर वहां पर पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने धरना देने से मना किया तो कांग्रेसी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसान आंदोलन को इस तरह से बीजेपी सरकार कुचलने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता जिस तरह से सरकारी नौकरशाही के बल पर जनपद सहित पूरे देश को लूट रहे हैं। उसके खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों ने सांसद ने फोन पर बात कराई। सांसद ने खुद को मुख्यालय से बाहर होने की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेसी वापस लौट गए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जावेद कमाल, आशीष त्रिपाठी एडवोकेट, यतींद्र सिंह पटेल, महासचिव अनुराग सिंह, अनुराग बाजपेई, सरोज भारती, ताजुद्दीन अंसारी, कमल तिवारी, अमरेंद्र सिंह, सुभाष यादव भी मौजूद रहे।

गदनखेड़ा स्थित सांसद आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को समझाती पुलिस।

गदनखेड़ा स्थित सांसद आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को समझाती पुलिस।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed