फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

धक्का-मुक्की से नाराज अखिलेश यादव ने नहीं दिखाई यात्रा को झंडी

Thu, 10 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
political
लखनऊ कानपुर हाइवे पर नवीन मंडी के पास कार्यकताओं की भीड़ देख कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार कर? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसान सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाए बिना ही कानपुर निकल गए। जिला पदाधिकारियों ने खानापूर्ति करते हुए यात्रा निकाली। इसी बीच सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने रोक लिया। पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला शहर से बाहर जाते ही यात्रा को समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुधवार को कानपुर जाना था। उन्हें लखनऊ-कानपुर हाईवे से निकलना था। जानकारी होने पर स्थानीय सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने किसानों के समर्थन में मंडी परिषद से प्रस्तावित किसान सम्मान यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम तय कर लिया था। बुधवार दोपहर तय समय पर अखिलेश यादव मंडी परिषद पहुंचे। वह कार से उतरने लगे तो पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं में चेहरा दिखाने व स्वागत करने की होड़ मच गई। धक्कामुक्की होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इस पर अखिलेश यादव नाराज हो गए और गाड़ी से नीचे नहीं उतरे। उन्होंने अंदर से ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके सुरक्षाकर्मियों ने किसी को भी आगे नहीं बढ़ने दिया। अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों और मीडिया से बिना बात किए कानपुर चले गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जाते ही स्थानीय पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैैक्टर में बैठकर किसान सम्मान यात्रा निकालने की खानापूर्ति की। इसी दौरान पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल व सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने यात्रा को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को साथ में आगे ले जाकर यात्रा समाप्त करने के आश्वासन पर छोड़ दिया। जिला महासचिव सुरेश कुमार पाल, सदर विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक, सोनी सिंह परिहार, राजेश मिश्रा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदिल खां, सुनील यादव, अंशुमान यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानपुर जाने के दौरान अखिलेश यादव के रुकने पर कार्यकर्ताओं ने कई तरह के उपहार देकर स्वागत की रूपरेखा बनाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री के न रुकने पर सभी मायूस हो गए। चांदी का मुकुट समेत अन्य उपहार धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed