{"_id":"5f9714818ebc3e9bdf462290","slug":"political-unnao-news-knp5907188108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले
विज्ञापन
फोटो नंबर-28-प्रधान मंत्री के भाई व प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान संगठन क?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई और प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी सोमवार को शहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए संगठन काम करता है।
प्रह्लाद मोदी सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद सड़क मार्ग से झांसी जाने के लिए निकले। संगठन के जिलाध्यक्ष भीमशंकर तिवारी की अगुवाई में अन्य पदाधिकारियों ने बाईपास पर उनका स्वागत किया। उन्हें कुछ देर के लिए निराला पार्क के नजदीक स्थित कार्यालय लाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचना हमारा उद्देश्य है। इससे सरकार की योजनाओं को हर गरीब तबके तक के नागरिक को इसका लाभ सुनिश्चित कराया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष अजित बरनवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज व क्षेत्रीय अध्यक्ष हरि प्रकाश मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर करुणा शंकर तिवारी, मोहम्मद आरिफ , विवेक शुक्ला, राजीव सिंह, प्रतीक यादव व अनुराग द्विवेदी मौजूद रहे।
अफसरों को बताएं प्रशासन की लापवाही
प्रह्लाद मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं में अगर प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही बरत रहा है तो चिट्ठी लिखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। इसके बाद भी सुधार नहीं होता है संगठन इसे देखेगा। प्रधानमंत्री आवास समेत जिन सरकारी योजनाओं में पैसा नहीं मिल रहा है उसे दिखवाया जाएगा कि रुकावट क्यों है। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमणकाल चल रहा है। शायद इसी कारण कुछ योजनाओं के बजट में देर हुई है। फिर भी संगठन के स्तर से इसकी जानकारी कर जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद वह मां पीतांबरा के दर्शन के लिए झांसी रवाना हो गए। उनके साथ सरकारी स्कॉर्ट भी था।