{"_id":"66537dc6a37bae2f9608a9f3","slug":"police-waiting-for-complaint-in-case-of-nephew-injured-by-uncles-attack-unnao-news-c-221-1-sknp1055-114889-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ताऊ के हमले से घायल भतीजे के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ताऊ के हमले से घायल भतीजे के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार
विज्ञापन
असोहा। थाना क्षेत्र के गांव गोरिंदा निवासी संतोष का भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार रात ताऊ शीतल प्रसाद से विवाद हो गया था। जिस पर ताऊ शीतल प्रसाद ने संतोष के पेट में चाकू घोंप दिया था। जिससे संतोष गंभीर रुप से घायल हो गया था। एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर में उसका इलाज चल रहा हैं। वहीं घटना के बाद शीतल प्रसाद मौके से भाग गया था। रविवार को पिता रामआसरे व पत्नी पार्वती ने हॉस्पिटल पहुंच संतोष का हालचाल जाना। संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ रामऔतार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-- --
कक्षा सात का छात्र लापता
पुरवा। कस्बे के मिर्री चौराहा निवासी बाबा शिवलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पौत्र 13 वर्षीय हर्षित कक्षा सात का छात्र है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे से घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी देर तक हर्षित के घर में न दिखने पर पर खोजबीन शुरू हुई। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन की जा रही है। (संवाद)