फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police sent the woman leader who went to advocate in the molestation case to jail

Unnao News: छेड़खानी के मामले में पैरवी करने गई महिला नेता को पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 06 Apr 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 06 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police sent the woman leader who went to advocate in the molestation case to jail
पुरवा। बेटी से छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान मां एक महिला नेता को पैरवी के लिए थाने ले गई। हंगामा होने पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया। यहां से एक को तो जमानत मिल गई जबकि महिला नेता को जेल भेज दिया गया। इस दौरान महिला नेता की मां हंगामा करते हुए पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र की गांव निवासी महिला का आरोप है कि तीन अप्रैल को बेटी से गांव के ही युवकों ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह गांव की एक ममता नाम की नेता को पैरवी के लिए अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने पैरोकार महिला नेता, पीड़िता और दूसरे पक्ष से आरोपी की चाची ऊषा के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। पुलिस ममता और ऊषा को लेकर एसडीएम न्यायालय पहुंची। ऊषा को तो एसडीएम न्यायालय से जमानत मिल गई, लेकिन ममता की जमानत लेने वाला कोई न होने से पुलिस उसे गाड़ी में बिठाकर उन्नाव ले जाने लगी। तभी इसकी खबर सुनकर ममता की मां इंद्राणी कोतवाली पहुंच गईं और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बेटी को छोड़ने की गुहार लगाते हुए वह पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने ऊषा को भी गाड़ी में बिठा लिया और दोनों महिलाओं को लेकर उन्नाव के लिए निकल गई।
विज्ञापन

एसडीएम अजीत जायसवाल ने बताया कि ऊषा की जमानत लेने वाला था इसलिए उसे जमानत दी गई। ममता के साथ कोई नहीं था। इसलिए उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed