फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police Recruitment Examination: 4687 candidates appeared on the third day

पुलिस भर्ती परीक्षा : तीसरे दिन 4687 अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination: 4687 candidates appeared on the third day
उन्नाव। जिले के नौ केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 4687 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जीजीआईसी में शनिवार को पैदा हुई विवाद की स्थिति को देखते हुए एएसपी सुबह से ही केंद्र पहुंच गए। सभी नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। तीसरे दिन भी कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन नौ केंद्रों में अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ, डीएसएन डिग्री कॉलेज के ब्लॉक एक और बी के साथ राजाशंकर सहाय, पॉलिटेक्निक पर सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 6048 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3024 परीक्षार्थियों में 2331 ने परीक्षा दी। 693 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पॉली में 3024 में 2356 उपस्थित और 668 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल, शांति पूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स रहा। जीजीआईसी में एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह सुबह से ही डटे रहे। स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने भी केंद्रों पर जाकर जांच की। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है। ओएमआरशीट भी कोषागार में जमा करा दी गई हैं।

संजीव कुमार

संजीव कुमार

संजीव कुमार

संजीव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed