{"_id":"65db852f07a83de6710546b4","slug":"police-practiced-to-deal-with-riots-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110465-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस ने किया बलवाईयों से निपटने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस ने किया बलवाईयों से निपटने का अभ्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदर्शनकारियों और बलवाईयों से निपटने के लिए रविवार को पुलिस ने दंगा और बलवा नियंत्रण के लिए अभ्यास किया।
लोकसभा चुनाव व त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने और असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना की मौजूदगी में चांदमारी स्थित फायरिंग बट में पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने अभ्यास किया। एएसपी अखिलेश सिंह ने सीओ सिटी विजय आनंद, सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ल, सीओ पुरवा सोनम सिंह व सीओ बीघापुर माया राय के अलावा सभी एसओ व अन्य पुलिस कर्मियों को सुबह नौ बजे चांदमारी पहुंचे।
दंगा नियंत्रण और बलवाईयों को खदेड़ने का अभ्यास करते हुए रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले, मिर्ची बम समेत अन्य उपकरण चलाने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों से निपटने और उन्हें खदेड़ने का मॉकड्रिल भी किया गया। रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागने के दौरान कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ कांपे, हालांकि कुछ प्रयास के बाद वह फायर करने में सफल रहे।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास या दंगा जैसे हालात से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों और उनके प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी गई है। सभी सीओ और एसओ ने चांदमारी में दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास किया।