फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police molested molestation accused

छेड़छाड़ के आरोपी को भीड़ ने पुलिस गिरफ्त में पीटा

Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police molested molestation accused
शहर के पीडीनगर में आरोपी अभिषेक को पीटने के लिए पुलिस से धक्का मुक्की करते मोहल्ले के लोग। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोहल्ला पीडी नगर में महिला से छेड़छाड़ व पथराव से उपजे विवाद पर पर्दा डालने की कोशिश, पुलिस के लिए मुसीबत बन गई। पुलिस ने रात में रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन आरोपी को हिरासत में नहीं लिया। कार्रवाई न होने से आरोपी ने सोमवार सुबह फिर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाने लगी। तभी आरोपी से परेशान मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू किया। आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में पीटा और उसे छीनने की कोशिश की। आरोपी की कृत्यों से आजिज भीड़ ने इस दौरान दरोगा पुलिस से भी धक्कामुक्की की। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर आरोपी को भीड़ से बचाकर कोतवाली ले जाया गया। आरोपी पर छेड़छाड़ व पथराव और भीड़ में 23 पर नामजद और 25 अज्ञात पर लॉकडाउन उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस से अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीडी नगर सेक्टर बी निवासी युवक अभिषेक ने रविवार रात एक महिला से छेड़छाड़ की। महिला व उसके परिजनों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। लोगों ने उसे दौड़ाया तो अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। डायल 112 व मोबाइल मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर लौट गई। पुलिस के जाते ही अभिषेक ने फिर उत्पात किया। दोबारा सूचना पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामजीत यादव पहुंचे और पीड़ित महिला से तहरीर लेकर आरोपी पर रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन उसे गिरफ्तार करने के बजाए उसके घर के बाहर दो सिपाही बैठाकर लौट गए। कुछ घंटे बाद सिपाही चले गए। सुबह 8 बजे आरोपी अभिषेक ने फिर से गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी प्रभारी पहुंचे और आरोपी युवक को उसके घर से कोतवाली ले जाने लगे। युवक की हरकतों से आजिज भीड़ ने पहले आरोपी के घर में घुसने कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछे कर दिया। जैसे ही सिपाही युवक को लेकर बाहर आए भीड़ ने उसपर हमला कर दिया। आरोपी को बचाने में भीड़ ने पुलिस से भी धक्कामुक्की की। चौकी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया। सदर कोतवाल दल बल के साथ पहुंचे और मोहल्ले वासियों व भीड़ को हिदायत देकर आरोपी को कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पथराव की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। वहीं, अस्पताल चौकी प्रभारी रामजीत की तहरीर पर मोहल्ले की आरती यादव, विनोद यादव, अंजू, कुंती, रानी, बंटी, सुभाष, अतुल, शिवम, जयशंकर, रानी समेत 23 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन (धारा 188), सरकारी कार्य में बाधा (धारा 332), पुलिस हिरासत से आरोपी को जान से मारने की कोशिश (धारा 307), बलवा (धारा 147, 149) मारपीट (धारा 323) व अफरातफरी का माहौल 7 सीएलए (लॉ क्रिमिनल एमेंडमेंट एक्ट) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed