{"_id":"62a78aa9ccba1c61726c5f93","slug":"police-gived-warning-to-farmer-unnao-news-knp702206365","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांव की गलियों में किसान सुखा रहे मक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांव की गलियों में किसान सुखा रहे मक्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर फैली मक्का के कारण एक राहगीर की मौत होने पर हरकत में आई पुलिस ने किसानों को चेतावनी दी है। सोमवार को पुलिस ने रोड से मक्का हटवाई। अब किसानों ने गांव की गलियों में फसल सुखानी शुरू कर दी है।
शनिवार देर शाम बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरधरपुर के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सुखाने के लिए डाली गई मक्का के कारण बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई थी।
इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इस पर हरकत में आए बांगरमऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्रनाथ शुक्ला दलबल के साथ सर्विस रोड पर पहुंचे। उन्होंने रघुरामपुर से लेकर गंगा नदी तक करीब 15 किमी की दूरी तक फैली मक्का को हटवा दिया। दोबारा ऐसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कर किसानों को जेल भेजने की कड़ी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के रामभरोसे, दयाराम, सियाराम, दीनदयाल, पुष्पेंद्र, सोवरन, भारत, संतराम, देवी प्रसाद आदि किसानों ने बताया कि मक्का का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। अब किसान गांवों की गलियों में मक्का सुखाएंगे। एसडीएम बांगरमऊ अंकित शुक्ला ने बताया कि सर्विस रोड पर मक्का फैलाना गैरकानूनी है।
दो किसानों को पकड़ा फिर छोड़ा
बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने सर्विस रोड पर मक्का फैलाने पर दो किसानों को गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि दोबारा गलती न करने की शर्त पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।