फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police checked vehicles in search of a scooter, three thieves arrested

Unnao News: स्कूटी की तलाश में पुलिस ने की वाहन चेकिंग, तीन चोर गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 24 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police checked vehicles in search of a scooter, three thieves arrested
उन्नाव। चोरी हुई स्कूटी की तलाश में पुलिस ने गुरुवार रात एक भट्टे के पास वाहन चेकिंग की। इस दौरान तीन वाहन चोरों को पकड़ करके इनके पास से चोरी के छह वाहन बरामद किए। इनमें तीन बाइकें और इतनी ही स्कूटी हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के निरालानगर निवासी राकेश कुमार ने 22 मई को घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस जांच कर रही थी। वाहन की तलाश में पुलिस ने गुरुवार रात सरदारखेड़ा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास वाहन चेकिंग की। एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों लखन कश्यप निवासी विक्रमखेड़ा कोतवाली अजगैन, यहीं का रहने वाला लखन का चचेरा भाई अभिषेक कश्यप और तीसरा रितिक गुप्ता निवासी मोहल्ला सदवाड़ा थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद को पुलिस ने पकड़ा। इनकी निशानदेही पर तीन बाइकें और तीन स्कूटी बरामद कीं हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पकड़ी गईं तीन गाड़ियां रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राकेश कुमार के साथ मगरवारा निवासी मुन्नी गौतम, डीहबेनीगंज निवासी अवनींद्र कुमार कीं हैं। अन्य वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। लखन पर गंगाघाट कोतवाली में चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मगरवारा चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed