फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police charge sheet ready in Bihar rape case

बिहार दुष्कर्म कांड में पुलिस की चार्जशीट तैयार

Fri, 27 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police charge sheet ready in Bihar rape case
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में जलाकर मारी गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। 31 दिसंबर तक कोर्ट बंद होने से एक जनवरी को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। इस हत्याकांड में दुष्कर्म पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रधान के पति समेत सभी पांच आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। वारदात के ज्यादा सुर्खियों में आने पर जांच एसआईटी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के गांव की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को राह चलते जला दिया गया था। दो दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरने से पहले पीड़िता ने उन्नाव के सुमेरपुर अस्पताल में ग्राम प्रधान के पति हरिशंकर त्रिवेदी उसके बेटे शुभम, गांव के ही शिवम, उमेश वाजपेई समेत पांच लोगों को दोषी ठहराया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मामला प्रदेशभर की सुर्खियों में आने पर लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम व आईजी रेंज एसके भगत पीड़िता के गांव पहुंचे थे। एसपी विक्रांतवीर को एसआईटी गठित कर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे। एएसपी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बिंदुवार मामले की जांच कर 20 दिन बाद बुधवार को चार्जशीट तैयार कर ली। गुरुवार को सीओ बीघापुर तक चार्जशीट पहुंच गई। 31 दिसंबर तक कोर्ट बंद होने से अब एक जनवरी को पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। एसपी विक्रांतवीर ने भी चार्जशीट तैयार हो जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed