फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police arrived to help the elderly living alone

अकेले रह रहे बुजुर्गों को मदद करने पहुंची पुलिस

Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrived to help the elderly living alone
शहर के मोहल्ला गिरजाबाग निवासी धर्मेंद्र सोनी को डीएम के निर्देश पर भरा सिलेंडर व खाद्य सामग्री ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की हर जरूरत की सामान उनके घरों तक पहुंचाई और उनका हालचाल जाना। पुलिस ने रोजाना बुजुर्गों को घर आकर हर समस्या में सहयोग का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन

जिले में तमाम ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनके बच्चे विदेशों या अन्य शहरों में रहकर नौकरी कर रहे हैं। वहीं, कुछ के बच्चे अलग रहते हैं। तमाम बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके बच्चे भी विदेशों में फंसे हैं। देश में लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों के साथ क्षेत्र की 112 पुलिस को निर्देश दिए थे। गुरुवार को सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में निकली और वहां अकेले घरों में रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल लेने के साथ ही जरूरत की घरेलू वस्तुएं भी उपलब्ध कराई। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने अपने क्षेत्र के 20 बुजुर्गों के घर जाकर उन्हें आटा, चावल, दाल, सब्जी व अन्य जरूरत की चीजें मुहैया कराई। इसी तरह अन्य थानों की पुलिस ने भी बुजुर्गों के घर जाकर उनकी मदद की। पुलिस की मानवता देख बुजुर्गों ने उनकी प्रशंसा भी की। एसपी विक्रांतवीर ने अपील की है कि जिले में यदि कहीं भी किसी को ऐसे बुजुर्ग दिखे, जो घर में अकेले रह रहे हो। तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार सुबह शहर के मोहल्ला गिरजाबाग निवासी धर्मेंद्र सोनी दैनिक फैक्टरी श्रमिक हैं। फैक्टरी बंद होने से वह इन दिनों घर पर हैं। घर में राशन और रसोई गैस न होने से परिवार के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई। गुरुवार सुबह धर्मेंद्र ने डीएम रवींद्र कुमार को सीयूजी नंबर पर फोन करके अपनी समस्या बताई। डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता को भेजा। आधे घंटे में ही धर्मेंद्र को राशन और एजेंसी से गैस सिलिंडर दिलाया गया।

घर में अकेले रह रही बुजुर्ग को राशन देते कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा।

घर में अकेले रह रही बुजुर्ग को राशन देते कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed