{"_id":"5a565ad84f1c1b1d1b8b45db","slug":"police-alert-on-intelligence-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस सतर्क
unnao
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
गणतंत्र दिवस पर दहशत फैलाने की कोशिशों की खुफिया विभाग की सूचना पर पुलिस सतर्क है। मंगलवार रात को पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की।
होटलों व ढाबों पर नजर रखी गई। रात 12 बजे शुरू हुआ अभियान तड़के 3 बजे तक चला। एएसपी ने बताया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति जिले में प्रवेश न करे और चोर-लुटेरे वारदात को अंजाम न दे पाएं, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के निर्देश पर मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक पुलिस ने हाईवे से लेकर गैर जिलों से संपर्कित मार्गों के चौराहों-तिराहों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। हाईवे पर टोल प्लाजा, गंगा बैराज, जाजमऊ गंगापुल, रायबरेली मार्ग, सोहरामऊ के बनी पुल, हरदोई मार्ग, संडीला मार्ग, चकलवंशी चौराहा, हसनगंज-लखनऊ मार्ग सहित सभी चौराहों-तिराहों पर पुलिस ने घने कोहरे के बीच तीन घंटे सघन वाहन चेकिंग की।
इसमें सीओ, एसओ, महिला पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी शामिल रही। हाईवे के होटलों पर पुलिस की खास नजर रही। इन होटलों में आने-जाने वाले संदिग्धों को भी चेक किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस सतर्क है। चेकिंग अभियान इसी का हिस्सा है।