फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pokeland and six dumpers seized in illegal mining

Unnao News: अवैध खनन में पोकलैंड व छह डंपर सीज

Sat, 11 Nov 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pokeland and six dumpers seized in illegal mining
पाटन। बीघापुर तहसील क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन में गोपनीय रणनीति बनाकर तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ आकमपुर में छापा मारा।
विज्ञापन

जिसमें एक पोकलैंड मशीन और छह डंपर पकड़े। खननकर्ता व वाहनों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
बिहार थाना के पास आकमपुर गांव के रहने वाले वृंदावन उर्फ बचन्नी के गाटा संख्या 1099 में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। खननकर्ता पोकलैंड मशीन से खनन कर रहे थे और लगभग 20 फीट गहराई तक खनन कर चुके थे। वृंदावन द्वारा तहसीलदार अरसला नाज से शिकायत की गई।
गुरुवार रात तहसीलदार ने कानूनगो अजय सिंह व पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। बेहद सावधानी से की गई छापामारी में मौके पर छह डंपर तथा एक पोकलैंड मशीन बरामद की गई।
विज्ञापन

इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर खननकर्ता व सभी वाहन चालक भाग निकले। बरामद की गई गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। दिन में खनन किए गए गाटे की नापजोख कर कागजी कार्रवाई पूरी की गई। तहसीलदार अरसला नाज ने बताया कि अवैध खनन या कब्जों पर कार्रवाई का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed